'अगर धुरंधर 15000 स्क्रीन पर रिलीज होती', सिनेमाघरों के बुनियादी विकास पर आमिर खान का जोर, दी खास नसीहत

फिल्म 'धुरंधर' की सफलता पर आमिर खान ने खुलकर राय जाहिर की और भारतीय सिनेमा की ग्लोबल विकास पर चर्चा की. उन्होंने थिएटर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत में केवल 9000 स्क्रीन हैं, जबकि चीन में एक लाख हैं. स्क्रीन की कमी के कारण भारतीय फिल्में अपनी पूरी क्षमता के अनुसार कमाई नहीं कर पातीं. उनका मानना है कि अगर स्क्रीन की संख्या 15000 हो जाए, तो बॉक्स ऑफिस के समीकरण बदल जाएंगे. फिलहाल आमिर अपने बेटे जुनैद की फिल्म 'एक दिन' को प्रोड्यूस कर रहे हैं और जल्द ही 'महाभारत' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/U7lDCsZ
Previous
Next Post »