'हम उन्हें मिस करेंगे', 'भागम भाग 2' से गोविंदा की छुट्टी पर परेश रावल का छलका दर्द, निभा रहे डबल रोल

दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने बताया कि 'भागम भाग 2' में गोविंदा की जगह अब मनोज बाजपेयी नजर आएंगे. परेश ने अक्षय कुमार और मनोज की इस नई जोड़ी को 'यूनिक' बताया, हालांकि उन्होंने गोविंदा को मिस करने की बात भी कुबूली. राज शांडिल्य के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में परेश रावल डबल रोल में दिखेंगे. फिल्म में अक्षय के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी को कास्ट किया गया है, जबकि मनोज के लिए अभिनेत्री की तलाश जारी है.

from बॉलीवुड News in Hindi, बॉलीवुड Latest News, बॉलीवुड News https://ift.tt/xDSoj2d
Previous
Next Post »